विभाग की लापरवाही से साप्ताहिक बंदी में भी खुली रहती हैं दुकानें

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
स्याना (बुलंदशहर)। खानपुर में बुधवार को साप्ताहिक बंदी घोषित है। खाद्य पदार्थ, मेडिकल स्टोर, मिनी बैंक कार्यालय, मीडिया के अलावा अन्य दुकानें या दफ्तर नहीं खोले जा सकते लेकिन श्रम परिवर्तन विभाग की लापरवाही के चलते साप्ताहिक बंदी के दिन भी आधा से अधिक बाजार खुला रहता है। दुकानदारों में नियम-कानून को कोई खौफ नहीं है।
श्रम परिवर्तन अधिकारी बुलंदशहर शैलजा आनंद ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से पूछा तो उनका कहना था कि कोविड के दौरान साप्ताहिक बंदी में छूट दी गई थी लेकिन लोगों ने इसे स्थाई मान लिया है। जल्द ही इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*