वाहन चोरी के चार शातिर चोर गिरफ्तार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
स्याना (बुलंदशहर)। थाना नरसेना पुलिस ने चन्दियाना तिराहा कस्बा बुगरासी से चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो सुपर बाइक, एक मास्टर चाबी व चाकू बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार आरोपितों में दिल्ली का सुभान पुत्र इस्लाम, कबीर पुत्र मुस्तकीम, रब्बेश पुत्र रईश और एक अन्य शामिल है। इन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, उप निरीक्षक सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल सेठपाल सिंह, अमर सिंह, कांस्टेबल दीपक और प्रिंस त्यागी शामिल हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*