अयोध्या से आए अक्षत का कविनगर में वितरण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कवि नगर बी ब्लॉक वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक सरदार मनजीत सिंह के माध्यम से अयोध्या से आए पूजित अक्षत और दीये का वितरण किया गया। मनजीत के साथ वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महासचिव अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष आमोद कालरा, आलोक सिंघल, मुकेश गुप्ता, पूर्व पार्षद हिमांशु मित्तल, एसपी गुप्ता, संघ के जेपी अग्रवाल उपस्थित रहे। इनके सहयोग से श्रीराम काज संपन्न हुआ।
मनजीत सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पर दीपोत्सव होगा, इसलिए कॉलोनी में अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं पांच दीये का वितरित किया गया। लोगों में राम मंदिर के निर्माण को लेकर बहुत उत्साह है। गाजियाबाद में भी 22 जनवरी को दीपावली की तरह मनाया जाएगा। दीपोत्सव होगा और मिष्ठान वितरण किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*