सुशील कुमार शर्मा / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। रोटरी क्लब गाजियाबाद चिरंजीव विहार द्वारा रोटेरियन गौरव गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पालिका बालिका इंटर कालेज, महरौली की छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 75 स्वेटर छात्राओं को प्रदान किए गये।
छात्राओ द्वारा प्रधानाचार्य सुरेखा देवी व अन्य अध्यापिकाओं के मार्गदर्शन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसकी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी गर्वनर प्रियतोष गुप्ता एवं एजी संदीप मिगलानी ने प्रसंशा करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया की शीघ्र ही स्कूल में निःशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही मकर संक्रान्ति के अवसर पर अवन्तिका में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर रोटेरियन अजय कुमार, रोटेरियन मनोज अग्रवाल, रोटेरियन श्वेता गुप्ता, अर्चना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply