प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ग्रीनमैन विजयपाल बघेल विशेष आमंत्रित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा ग्रीनमैन विजयपाल बघेल को व्यक्तिगत अनादिक निमंत्रण देकर 22 जनवरी को अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया है। श्री बघेल ने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा है कि यह रामवर्ष 2024 के 15 जनवरी से 22 जनवरी तक संचालित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होने वाले सभी अनुष्ठानों में प्रतिभागी बनकर सदियों से प्रतीक्षारत उन पावन पलों के साक्षी बनने का सौभाग्य प्रदान करने वाला होगा, जिनसे मानव जीवन धन्य होता है।
उल्लेखनीय है कि विजयपाल बघेल ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष हैं और ग्रीनमैन ऑफ इंडिया के रूप में विश्व विख्यात हैं। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि अयोध्या से आए खास न्योते को प्राप्त करने वाले ऐतिहासिक इन सुखद क्षणों को आत्मीय रूप से निशब्द होकर केवल महसूस किया जा सकता है, व्यक्त करना मेरे लिए असंभव है। मेरा जीवन धन्य हो गया और सात जन्म सार्थक करने वाला सिद्ध हो रहा है।
ग्रीनमैन बघेल ने बताया कि वनवासी राम के चरित्र से ही प्रेरणा लेकर उन्होंने प्रकृति प्रेम को जीवन का ध्येय बनाया है और पूर्ण समर्पण के साथ वृक्षसंपदा के संरक्षण और संवर्द्धन के प्रति सजग होकर लोक कल्याण का भाव जागृत हुआ है। उन्होंने कहा कि राम जी के जीवन से जुड़ा हर पल जल, जंगल और जमीन से जुड़ा रहा। अरण्य काण्ड और दंडकारण्य वनवासी राम के मानस को चरितार्थ करता है, वन्यजीवन की सार्थकता सिद्ध करने वाला इकलौता जीवन चरित्र श्री रामजी का ही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*