रामोत्सव 2024: सीएम प्राण-प्रतिष्ठा व विकास कार्यों की कल करेंगे समीक्षा

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की समीक्षा करने मंगलवार को रामनगरी पहुंचेंगे। साल 2024 में मुख्यमंत्री का प्रथम आगमन भी अयोध्या के विकास को समर्पित रहेगा। सीएम योगी करीब 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि परिसर जाएंगे।
सूचना विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमानीगंज जलकल परिसर, पुलिस कन्ट्रोल रूम, लता मंगेशकर चौक, नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेन्ट सिटी का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आयुक्त कार्यालय में दोपहर 2 बजे से विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। तत्पश्चात श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों व संतों के साथ वह बैठक करेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*