श्री राम सेना के राष्ट्रीय सचिव बने जितेंद्र गौड़

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजय नगर स्थित प्रताप विहार के सेक्टर 11 में शनिवार को स्थानीय पार्षद संतोष सिंह राणा की अध्यक्षता में श्री राम सेना की एक बैठक की गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंघल रहे। सभी ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद बैठक में श्री सिंघल ने अभी हाल ही में कांग्रेस छोत्रकार भाजपा में शामिल हुए लोकप्रिय नेता जितेन्द्र गौड़ को श्री राम सेना का राष्ट्रीय सचिव और शिवा वैद्य को युवा महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। सेना के अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
बैठक का संचालन राजीव दिवाकर ने किया। कैलाश नाथ सिंघल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि हिंदू राष्ट्र और जनसंख्या नियंत्रण कानून को भी जल्द से जल्द देश में लागू किया जाए। श्री सिंघल के अनुसार आज की बैठक में जो अन्य नियुक्तियां की गई हैं, उनमें राजेश कुमार ठाकुर
को गाजियाबाद जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष राजीव दिवाकर, शिवा वेद को
युवा महानगर अध्यक्ष, मानसिंह चौहान को महानगर अध्यक्ष, टेकचंद गौड़
को महानगर उपाध्यक्ष और अभिषेक जाटव को महानगर युवा सचिव शामिल हैं। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
जितेन्द्र गौड़ ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने श्री राम सेना की नीतियों को जन-जन तक पहुंच कर संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ सिंघल के हाथों को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर आए हुए पवित्र अक्षत एवं रामलाल के चित्र का जनमानस में वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रशांत पंडित, मोहित जाटव, वीरेंद्र सिंह, पीयूष मिश्रा, विशेष वर्मा, पंकज गर्ग, तरुण त्यागी, हर्ष जाटव, वरुण त्यागी, कपिल कुमार, कुनाल, देव कुमार, जीतू चौधरी, रतनपाल, विवेक वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*