राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। किआन फाउंडेशन की ओर से राम मंदिर स्थापना दिवस अनोखे तरीके से मनाया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने आंचल ट्रस्ट द्वारा वसुंधरा में संचालित वृद्ध एवं अनाथ आश्रम में बालकों व बुजुर्गों के साथ मिलकर रामोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से बच्चों एवं बुजुर्गों को उपहार, भोग प्रसाद व भोज्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही बाल आश्रम के बच्चों ने राम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को अभिनय के माध्यम से व्यक्त किया। फाउंडेशन के संस्थापक अशोक गुप्ता ने बच्चों को राम के आदर्श पर चलने की प्रेरणा दी।
फाउंडेशन के सदस्यों ने बुजुर्गों को अपनेपन का एहसास दिलाया व उन्हें आवश्यक वस्तुओं के साथ सर्दी से बचने के लिए रजाइयां भी वितरित कीं। इस अवसर पर ज़ोया खान, विपिन राजभर, कृष्ण सिंह, श्रीमती सुदर्शना एवं शेर सिंह आदि मौजूद थे।


Leave a Reply