राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नासिरपुर फाटक स्थित संहिता जन सहायक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीब बच्चों के लिए संचालित स्कूल के बच्चों के साथ एडीएम गंभीर सिंह ने श्रीराम प्रणा प्रतिष्ठा समारोह मनाया। इस स्कूल को नीतू, ऋद्धि, सिद्धि फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करती हैं। इनके स्कूल में राम मंदिर अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में योग गुरु राकेश शर्मा व अश्विनी बत्रा द्वारा यज्ञ कर बच्चों को संस्कारित किया गया।
कार्यक्रम में दिव्या, बबली छोटी, मौसम, रोशनी, वैष्णवी व रूबी आदि ने भगवान राम पर सुन्दर-सुन्दर भजन व हनुमान चालीसा पाठ कर मंत्र मुग्ध कर दिया। डॉ ओपी अग्रवाल, अरूण शर्मा, राकेश गुप्ता, लक्ष्मी शंकर, बोबी शर्मा, राजेंद्र प्रधान, अनिल गुप्ता संरक्षक आर्य समाज मंदिर चंद्रपुरी के अतिरिक्त एडीएम गाजियाबाद गम्भीर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने बच्चों को उत्साह से भर दिया। यज्ञ और भजनों के उपरांत राकेश गुप्ता ने खिचड़ी वितरित की। डॉ. अग्रवाल ने केले और शशांक शर्मा ने अपने जन्मदिन की खुशी में दो हजार रुपये का योगदान दिया। अरूण शर्मा ने नीतू के सम्मान में शाल भेंट की।
एडीएम गम्भीर सिंह का स्वागत राकेश शर्मा योग गुरु ने फूलों का हार पहनाकर किया। अन्त में बच्चों ने अयोध्या तक छुक छुक रेल चलाते चलाते श्री राम जय राम जय जय राम का भजन कर समारोह का समापन किया।


Leave a Reply