राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (रजि.) द्वारा कन्हैया कुंज सोसायटी में राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को स्थानीय मंदिर में सोसायटी के सहयोग से अखण्ड रामचरित मानस का पाठ कराया गया। हर्षोल्लास के साथ सर्वप्रथम कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। दूसरे दिन सोमवार की दोपहर हवन-आरती कर विधिवत समापन हुआ। इससे पहले प्रभु श्री राम को भोग लगाकर 51 कन्याओं को प्रसाद वितरण किया गया और उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया। उसके बाद देर रात तक भंडारा चलता रहा।
धार्मिक आयोजन में यजमान अशोक कुमार श्रीवास्तव सपरिवार, अनिल कुमार सिंह सपरिवार, राम कुमार शर्मा सपरिवार, विनय कुमार कुलश्रेष्ठ सपरिवार, विश्वजीत शर्मा सपरिवार, मोहन लाल सपरिवार, विजय कुमार चौहान सपरिवार, ऋषिकेश सपरिवार, दीपक सारस्वत सपरिवार आदि उपस्थित रहे। पंडित घनश्याम शास्त्री ने विधि विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। महोत्सव के आयोजन में विशेष सहयोग करने वाले प्रथम श्रद्धालु राम कुमार शर्मा को अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के जिला सचिव विनय कुमार कुलश्रेष्ठ ने प्रशस्ति पत्र, बैग, कलम, डायरी देकर सम्मानित किया।
यजमान अनिल कुमार सिंह, विश्वजीत शर्मा और मोहन लाल को उनके परिश्रम की प्रशंसा करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने प्रशंसा पत्र और कलम डायरी देकर सम्मानित किया। जबकि सामाजिक संस्था तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार चौहान व राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती पूजा चौहान को एबीसीकेएम की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना कुलश्रेष्ठ ने शाल, कलम-डायरी व बैग देकर सम्मानित किया।
अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव के अनुसार पुरोहित पंडित घनश्याम शास्त्री को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया। वहीं इस दो दीवसीय महोत्सव को सफल बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने सभी भाई-बहनों की इसके लिए प्रशंसा की है और उनका आभार भी जताया है। साथ ही एक नयी सूचना देते हुए कहा कि आगामी 26 जनवरी को मंदिर परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। पूर्व की भांति इस आयोजन में भी समयानुसार 11 बजे सभी से उपस्थित रहने और सहयोग करने का अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अनुरोध किया है।


Leave a Reply