सुशील कुमार शर्मा
गौतमबुद्ध नगर। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी लोग राम की भक्ति में डूबे रहे। जिले में राम भक्तों ने दीपावली मनाई। आतिशबाजी की गई। शहर के सभी मंदिरों और सोसाइटीज़ में क्लश यात्रा, हवन पूजन, सुंदर काण्ड व शोभायात्रा और अन्य धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए। जिले की सभी सोसायटीज़ में सांयकाल दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई गई।
ग्रेटर नोएडा की इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री राम सेवा समिति एवं सम्पूर्णम देवस्थानम सेवा ट्रस्ट द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सम्पूर्णम देवस्थानम सेवा ट्रस्ट द्वारा सोसायटी में सुबह के समय कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुरूप वेशभूषा धारण कर यात्रा में भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मोम्पी गुरिया, सरिता तिवारी व स्वाति साहू का विशेष योगदान रहा।
सोसायटी मंदिर में हवन व सुंदर काण्ड का भी आयोजन किया गया, जिसमें सोसायटी की महिलाओं में सरोज, कुसुम, विद्या, पूनम, सुमन, उषा, विनीता, मीरा, जयश्री, बीना यादव आदि महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आखिर में शोभायात्रा निकाली गई और सोसायटी में दीप जलाकर पूरी तरह वातावरण राममय कर दिया गया।


Leave a Reply