मेवाड़ में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ऑडिटोरियम में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कविताएं, एकल एवं समूह नृत्यों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने गणतंत्र को कृतज्ञ भाव से याद किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने पांच पुस्तकों का लोकार्पण किया। इनमें तीन पुस्तकें ‘ऐसे होगा हमारे भारत का नवनिर्माण’, ‘श्री गुरु गोविन्द सिंह’ व ‘नया जमाना नये उजाले’ उनकी स्वयं की लिखी हुई हैं। दो पुस्तकें इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल की हैं।
गणतंत्र दिवस की सुबह डॉ. अशोक कुमार गदिया ने तिरंगा फहराया। सभी ने इस अवसर पर राष्ट्रगान गाकर अपनी भावांजलि देश को समर्पित की। डॉ. गदिया ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में हमारे देश ने आशातीत तरक्की की है। अब हमारी किसी और देश से तुलना नहीं होती। हम अतुलनीय हैं। हमारा देश वंदनीय है।
उन्होंने कहा कि 130 करोड़ की आबादी, विभिन्न संस्कृति, विभिन्न बोलियां, अलग रहन-सहन, खान-पान होने के बावजूद हमारा देश एक है, यह हमारे मजबूत गणतंत्र की अमर पहचान है। हमारे पास आज 75 करोड़ युवा हैं। अगर इन्हें शिक्षक सही दिशा दे दें तो ये विश्वभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हें। इन्हीं नवजवानों के कौशल से हमारा देश विश्वगुरु कहलाएगा। वर्ष 2050 में हमारी अर्थव्यवस्था सबसे आगे होगी। इस अवसर पर मेवाड़ परिवार के समस्त सदस्य एवं विद्यार्थी भारी संख्या में मौजूद थे। संचालन नंदिनी एवं आकांक्षा ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*