प्रताप विहार: इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, उप सचिव अमित सिन्हा, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, उप प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना सीज़ो एवं वरिष्ठ समन्वयिका श्रद्धा सिंह द्वारा झंडा फहराया गया। उपस्थित जन समुदाय ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति के गीत, संगीत एवं नृत्य के अनेकानेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संविधान निर्माताओं एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानाचार्य ने अपने अभिभाषण में शहीदों को नमन करते हुए जन समुदाय को जहां विश्व बंधुत्व का महत्व समझाया, वहीं विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी ने संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान एवं शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नारी सम्मान एवं लैंगिक समानता को महत्व देते हुए देश के उत्थान का संदेश दिया। अध्यापिका श्रीमती राजश्री पॉल ने सभी अभिभावकों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों के आगमन के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*