स्कूल के बच्चों को उपहार देकर मनाया गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के बच्चों के लिए संत रविदास कालोनी, पुराना विजय नगर में संचालित इंदु शिशु विद्या सदन में 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अतिथियों ने झंडा फहराया। राष्ट्रीय गान हुआ। उसके बाद इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ से आई बहनों ने सरस्वती मां और भारत मां की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही बच्चों को स्वेटर, गर्म जुर्राबे, बिस्कित, समोसे, लड्डू और चॉकलेट वितरित किए।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के नए चेयरमैन मेघराज अरोड़ा को बधाई दी गई। क्षेत्रीय पार्षद भारत गौतम ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और स्कूल के पास के सामुदायिक केंद्र को स्कूल के बच्चों को योग और खेलने के लिए अनुमति प्रदान की। स्कूल के प्रबंधक राज कुमार आर्य, मंत्री आमोद कपूर, चेयरमैन मेघराज अरोड़ा व संरक्षक स्वरूप नारायण ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एम.एल. त्रिपाठी, सचिव व स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, कार्यालय प्रमुख बी. डी. सागर, ट्रस्टी मुन्नी लाल बरनवाल, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी, सुधा रानी, सुशीला सागर, एसके उपाध्याय, द्रौपदी बरनवाल, संजीव बरनवाल, प्रीति कुकरेजा, बालकृष्ण कुकरेजा एवं इनरव्हील क्लब गाजियाबाद नार्थ की प्रेसिडेंट उमा शर्मा, सेक्रेटरी वंदना गर्ग, स्वाति खंडेलवाल, वाइस प्रेसिडेंट अलका गोयल, रश्मि पांडे, आनंदित भौमि, योग शिक्षिका अर्चना शर्मा, शिवानी प्रिया सेठी, राजेश सिंह, आयुष आदि उपस्थित रहे। अंत में दिवंगत मुकेश मल्होत्रा की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*