राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा साहिबाबाद में शक्ति वंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह और सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। मुख्य अतिथि विधायक सुनील शर्मा और विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर आशा शर्मा रहे। सम्मान समारोह का शुभारंम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं का आत्मबल बढ़ाया है। भाजपा जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य करती है और जो महिला बहनें डाक्टर के क्षेत्र, समूहो के क्षेत्र, शिक्षा के क्षेत्र या अन्य आयामों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं, उन सभी का सम्मान किया जाता है। अध्यक्ष संजीव शर्मा और पूर्व महापौर आशा शर्मा ने भी समारोह को संबोधित किया।
मंगलवार को आयोजित शक्ति सम्मान समारोह में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बीना गुप्ता, राजेश देवी, अंजली गुप्ता, वर्षा, स्वाती, रेखा, मीना वर्मा, भारती, ज्योति, पूजा, रीता झा, बबीता चौधरी, हिना, राजबाला, शशि प्रभा आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर महानगर कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल, सह संयोजक रनीता सिंह, चमन चौहान, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, जिला संयोजक मोनिका पंडित, प्रीति चंद्रा, विधानसभा संयोजक सिद्धि प्रधान अग्रवाल, वसुंधरा मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पार्षद सत्येंद्र चौधरी, आशा भाटी, कविता सिरोही, कादंबरी कौशिक, मीना भंडारी, प्रियंका पांडे, भक्ति सिंह, मीणा कौशिक, अंजना त्यागी, पूनम चौधरी, सुषमा नागर, पूनम शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply