अमेठी में दबंगों ने विधवा को बंधक बनाकर जमीन पर किया कब्जा

डॉ अवधेश शुक्ला/ राष्ट्रीय जनमोर्चा
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कुछ दबंगों ने एक विधवा को बंधक बनाकर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़िता घटना के समय घर में अकेली थी। कहीं किसी पुलिस अधिकारी से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बावजूद शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। परेशान होकर अब पीड़ित विधवा ने पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
सुमन देवी दुबे थाना कोतवाली गांव भरेथा की रहने वाली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को भेजे गए प्रार्थना पत्र में विधवा सुमन ने बताया है कि उसकी दो पुत्रियां और एक पुत्र है। बेटा नाबालिग है। पट्टीदार दबंग हैं।उनके डर-भय से वह अपने बेटे को बड़ी बेटी के यहां नोएडा में छोड़ रखा है। सुमन के नाम से सड़क के किनारे स्थित गाटा संख्या 905 कीमती भूमि है। इसी जमीन को हथियाने के लिए आरोपितों ने घटना के रोज सुमन को घर में अकेली देखकर उन पर धावा बोल दिया।
सुमन खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। आरोपितों ने उसे हाथ-पैर बांधकर उसी के घर में बंधक बना लिया। इसके बाद जमीन पर दीवार खड़ी कर के कब्जा कर लिया। फिर देर शाम थाना-पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। आरोपितों में इंद्रजीत ऊर्फ भग्गू, विजय कुमार, चंदा देवी, अंतिमा ओर गुड़िया शामिल है। पीड़िता बहुत डरी-सहमी हुई है। उसे जहां आशंका है कि उसकी हत्या भी हो सकती है, वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि राजस्व के मामले में सक्षम अधिकारी के आदेश पर ही वे मौके पर जाएंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि कब अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेंगे? या फिर स्थानीय पुलिस आरोपितों से मिली हुई है?

admin
About admin 3423 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*