गाजियाबाद: संतोष गर्ग मेधावी परीक्षा में अनमोल सिंघानिया ने किया टॉप

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। दैनिक कृष्ण उजाला के संपादक नरेश सिंघानिया के सुपुत्र अनमोल सिंघानिया ने एचडी ग्लोबल स्कूल द्वारा संतोष गर्ग मेधावी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधन ने अनमोल सिंघानिया की इस कामयाबी पर 11 हजार रुपये का ईनाम उन्हें देकर पुरस्कृत किया है।
अनमोल सिंघानिया के उपलब्धि पर माता- पिता ने खुशी जताई है। अनमोल के अलावा संतोष गर्ग मेधावी परीक्षा में दक्ष आहूजा, यर्थाथ, समृद्धि सिंह, अभिषेक झा आदि बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन कर कामयाबी दर्ज कराई है। स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योत्सना शर्मा ने मेधावी बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करने से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*