‘उजाले ग़ज़ल के’ पुस्तक का लोकार्पण, 18 से अधिक ग़ज़लकार सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। देवप्रभा प्रकाशन गाजियाबाद द्वारा प्रकाशित साझा ग़ज़ल संग्रह ‘उजाले ग़ज़ल के’ का लोकार्पण-सम्मान समारोह व ग़ज़ल गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 18 से अधिक ग़ज़लकारों को सम्मानित किया गया। इन सभी गजलकारों ने मनमोहक पाठ कर समां बांध दिया।
रविवार, 25 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. रमा सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर शायर गोविन्द गुलशन ने शिरकत की। जबकि मशहूर शायर मासूम गाजियाबादी, डॉ. राकेश सक्सेना एटा, डॉ. सुरेश लखनऊ एवं ट्रू मीडिया न्यूज चैनल के सम्पादक ओम प्रकाश प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम शालीमार गार्डन स्थित ट्रू मीडिया न्यूज चैनल के स्टूडियो में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन मशहूर उद्घोषक एवं ग़ज़लकार सुरेन्द्र शर्मा ने किया।
देवप्रभा प्रकाशन के प्रकाशक, कवि एवं पत्रकार डॉ. चेतन आनंद व देवप्रभा परिवार ने कार्यक्रम का खूबसूरत संयोजन किया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले गजलकारों में सोनिया अक्स सोनम पानीपत, डॉ. राकेश सक्सेना एटा, अलका शर्मा नोएडा, प्रवीण शर्मा दुष्यंत अलीगढ़, पूनम सागर ग़ाज़ियाबाद, अशोक श्रीवास्तव प्रयागराज, डॉ. तारा गुप्ता, डॉ. तूलिका सेठ, कल्पना कौशिक, ज्योति राठौर, राजीव सिंघल, डॉ. श्वेता त्यागी, डॉ. सुधीर त्यागी, डॉ. ज्योति उपाध्याय, ममता लड़ीवाल, मयंक राजेश, अजीत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव राज, उषा श्रीवास्तव, शोभा सचान, जगदीश मीणा, निवेदिता शर्मा, भूदेव सिंह, मंजुला रॉय आदि शामिल रहे। इन सभी को देवप्रभा प्रकाशन की ओर से अंगवस्त्र, मोतियों की माला एवं सम्मान प्रतीक से नवाजा गया।

admin
About admin 3423 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*