पत्रकारों के होली मिलन समारोह में कवियों ने बरसाया रंगरस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। फागुन का महीना शुरू होते ही मन उल्हासित हो उठता है। बच्चे हों या जवान, बूढ़े हों या मताए-बहनें, सभी एक दूसरे से हंसी-ठिठोली करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में भला पत्रकार कैसे चुप रह सकते हैं। रविवार को इस शहर में पत्रकारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें कवियों ने अपनी हास्य-व्यंग व श्रंगार की रचनाओं के रंग से सभी को सराबोर कर दिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाए और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।
कविनगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मीडिया के करीब-करीब गाजियाबाद के अधिकतर साथी मौजूद रहे। सभी ने होली का आनंद लिया। आमंत्रित कवियों ने मंगल समारोह को और भी चार चांद लगा दिए। दीपाली जैन, चेतन आनंद, राहुल जैन, मुस्कान शर्मा और संदीप सोनी ने हास्य व्यंग्य व श्रंगार की कविताओं का ऐसा रंग बरसाया कि सब के सब सराबोर हो उठे। खासकर वरिष्ठ कवि चेतन आनंद ने महफिल लूट ली। सभी कवियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अपर जिलाधिकारी (नगर) गम्भीर सिंह ने जहां आयोजन की तारीफ की, वहीं पत्रकारों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया। पत्रकार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष अजय जैन ने होली मिलन समारोह के लिए सभी पत्रकारों के सहयोग की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में उपस्थित अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रणविजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पीके जैन, वरिष्ठ पत्रकार सलामत मियां, अशोक कौशिक और संजीव वर्मा, सैय्यद अली मेहंदी, डॉक्टर महकार सिंह, संजय श्रीवास्तव, योगेश कौशिक और तौषिक कर्दम ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
आयोजन में योगेश कौशिक, संजीव वर्मा, सुदामा पाल, महमूद अली, रश्मि ओझा, डा. राजीव सिंह, डा. सुरिधि सैनी, प्रदीप वर्मा, सौरव कौशिक, पप्पन ठाकुर, ओसामा चौधरी, श्रीराम, अब्दुल वाहिद, रेखा अग्रवाल, उमेश कुमार, राहुल सिंघल, वंदना, नेहा, प्रीति मिश्रा, दीपक सिरोही, अशोक शर्मा, सत्यम पंचोली, अखण्ड प्रताप सिंह, सुभाषचंद, सुनील त्रिपाठी, मीनाक्षी शर्मा, मानसी झा, चेतन कुमार, इशान भारद्वाज, राहुल शर्मा, चंद्रांशु त्यागी, राम सिंह, अनिल कुमार गौड़, सुमित शर्मा, हिमांशु शर्मा, संजय शर्मा, नेता सिंह, रविंद्र सिंह, हसमत चौधरी, संजय गौड़, ओम प्रकाश, कविल नेहना, नरेश कुमार बबली, राजवीर सिंह, राकेश शर्मा, तेजेश चौहान, संतोष कुमार शर्मा, रवि कुमार, रमेश कुमार, सूरज कुमार, आकाश तोमर, अशोक अग्रवाल, अनुज गर्ग, उस्मान सैफी, इमरान, नौमान खान, अक्षय, अशोक कुमार, शिव पंवार, अमित राणा, सत्येन्द्र राघव, प्रदीप चौहान, अक्षय अग्रवाल, आशुतोष यादव, धीरज ढिल्लो, शोभा भारती, प्रदीप वर्मा, रितुराज, आशित त्यागी, नवीन कुमार, नरेश कुमार, सी.पी. सिंह, मुकेश गुप्ता, सोबरन सिंह, राहुल शर्मा, विक्की बागडी, पंकज शर्मा, एस.के. रस्तोगी, राहुल सिंह, अमित तिवारी, रिंकू सिंह, के.पी. सिंह यादव, दिनेश कुमार गौड़, राकेश पारासर, राजकुमार, डा. पवन सिंह, किशन स्वरूप, विरेन्द्र कुमार, मनीष गुप्ता, नरेश वर्मा, सुशील कुमार शर्मा, अर्चना शर्मा, सुब्रत भट्टाचार्य, राकेश राजपूत, शिवम गौतम, सन्नी गौतम, सतीश राजपूत, आकाश गर्ग, सुमित प्रताप सिंह, विशाल रावत, शिवम गिरी, मुकेश कर्दम, सोहेब सलमानी, अपूर्वा चौधरी, ललित चौधरी, संजीव आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*