हीरो मोटर्स ने महिलाओं को सम्मानित कर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। हीरो मोटर्स लिमिटेड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 150 से ज़्यादा महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं। कंपनी के हेड एचआर विनीत राय और एमडी एवं सीईओ अमित गुप्ता ने महिला उत्थान को लेकर व्यापक चर्चा की। साथ ही महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती दीक्षा सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त रामकृष्ण तिवारी रहे।
कंपनी के अधिकारियों एवं कार्यक्रम के अतिथियों ने महिला शशक्तिकरण पर महिला कर्मचारियों को जागरूक करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कंपनी में काम रही करीब 300 महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। एचआर हेड विनीत राय ने कम्पनी द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही मूलीगन योजना पर प्रकाश डाला।
उल्लेखनीय है कि मूलीगन योजना के तहत करियर में ब्रेक लेकर दोबारा इंडस्ट्री में पुनः प्रयास कर रही महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा आज का दिन महिलाओं के लिए क्यों खास है, इस पर भी कंपनी अधिकारियों ने चर्चा की। साथ ही हीरो मोटर्स द्वारा महिला दिवस को महत्वपूर्ण बनाने के लिए पौधरोपण भी किया गया।

admin
About admin 3423 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*