राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ठाणे। जे. कुमार इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (लाइन 4A) ने अपने 53वें नेशनल सेफ्टी वीक के दौरान सुरक्षा के लिए सूरज दुबे को ‘बेस्ट सेफ्टी परफार्मेंस अवार्ड’ 2024 से नवाजा है। कंपनी ने उन्हें एक सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की जहां सराहना की है, वहीं सूरज दुबे ने इस सम्मान के लिए कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से वह अभिभूत हैं। इससे आपके कार्यों की क्षमता और बढ़ जाती है। साथ ही अन्य लोगों में काम तेजी से करने की और भावना प्रबल होती है।


Leave a Reply