राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर मंगलवार को शपथ ले ली। मंच पर आते ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैर छुए। उल्लेखनीय है कि 54 वर्षीय नायब सिंह सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। शायद यही कारण है कि उन्हें 27 अक्टूबर 2023 को हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।


Leave a Reply