अमित वर्मा लखीमपुर पहुंचे, वरिष्ठ पत्रकार अनिल को बनाया मीडिया मित्र

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखीमपुर/चंडीगढ़। कायस्थ सभा चंडीगढ़ के प्रेस सचिव एवं सह संस्थापक News4all अमित वर्मा सोमवार की सुबह लखीमपुर पहुंचे। यहां उन्हें संस्था द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होना है। उससे पहले दैनिक जनजागरण न्यूज़ के सह संस्थापक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने उनका अपने कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अमित वर्मा ने श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव के सान्निध्य में अनिल कुमार श्रीवास्तव को कायस्थ सभा चंडीगढ़ का मीडिया मित्र के रूप में सम्मानित किया।
कायस्थ सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष टीपी श्रीवास्तव हैं। उनके निर्देश पर सभा की बैठक में 17 मार्च को सामूहिक रूप से कायस्थों के विकास को लेकर एक परिचर्चा की गई। शाम को अनिल कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से अमित वर्मा ने लखीमपुर के कई गण्यमान्य लोगों से मुलाक़ात की और उनसे अलग-अलग विषयों पर चर्चा की। इनमें लखीमपुर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री डॉ इरा श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सह श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी के संरक्षक राजीव रत्न खरे, लखीमपुर रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव आरती श्रीवास्तव, भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष एड आर्येन्द्र पाल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
अमित वर्मा ने “कलम दवात चौराहे” को भी जीवंत रूप में देखा और उसे समझने का प्रयास किया। अगले दिन वह दैनिक जनजागरण के कार्यालय में ही श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना से मुलाकात की। मंगलवार की शाम अमित वर्मा चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान कर गए। इससे पहले उन्होंने अच्छे आतिथ्य सत्कार के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं उनके पूरे परिवार का जहां हृदय से धन्यवाद दिया, वहीं अनिल कुमार श्रीवास्तव ने “मीडिया मित्र” सम्मान देने के लिए कायस्थ सभा चंडीगढ़ के प्रति आभार जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*