देवरिया से अशोक श्रीवास्तव अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रत्याशी घोषित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
देवरिया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें देवरिया से अशोक कुमार श्रीवास्तव को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। अशोक श्रीवास्तव का यहां अच्छा जनाधार माना जाता है। साथ ही मझे हुए एक राजनीतिज्ञ और कायस्थ नेता भी हैं। हिन्दू महासभा को इसका पूरा फायदा मिल सकता है, इसलिए महासभा ने गुरुवार को प्रत्याशियों की पहली सूची में ही देवरिया लोकसभा सुरक्षित 66 सीट से अशोक कुमार श्रीवास्तव का नाम घोषित कर दिया।
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के अनुमोदन से उपरोक्त सूची जारी की गई है। महासभा का जो पत्र जारी किया गया है, उसमें उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी और महामंत्री सिद्धार्थ दुबे ने संयुक्त रूप से 20 प्रत्याशियों की घोषणा की है।
चूंकि अशोक कुमार श्रीवास्तव का देवरिया गृह जनपद है, इसलिए उनके नाम की घोषणा होने से जिले में खुशी की लहर है। बहुत लोग तो अभी से कह रहे हैं कि हो सकता है कि शीघ्र ही बीजेपी हिन्दू महासभा के इस प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दे। अगर ऐसा हुआ तो निश्चित ही अशोक श्रीवास्तव की जीत पक्की है। फिलहाल, उन्होंने अपना प्रचार करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर उनके साथ बैठक भी कर रहे हैं। देखना है कि उनका यह प्रयास क्या रंग लाता है?

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*