राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक श्रीवास्तव द्वारा छपरौला स्थित कन्हैया कुंज में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ABCKM के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव और राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन भी उपस्थित रहे। पूरी रात भजन-कीर्तन गूंजता रहा। मंडली ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की प्रस्तुति दी और झांकियां निकाली, जिसका सैकड़ों श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया।
रविवार की रात कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रांश अशोक श्रीवास्तव द्वारा गणेश वंदना कर रहे कलाकारों को सम्मानित करने के साथ किया गया। इसके बाद कलाकारों ने देवी गीत- निमिया की डाल मईया…, हम तेरे द्वार आए हैं मां.., ए हो थावे वाली मईया… चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है.., मइया का चोला लाल-लाल… सहित अन्य गीतों को गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यह सिलसिला रातभर चलता रहा। शाम को भंडारा और सुबह प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में कन्हैया कुंज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव के नेतृत्व में बहन-बेटियों ने देवी गीत भी गाए। हिंदी के कवि शरद चंद्र श्रीवास्तव ने इस शुभ अवसर पर अशोक श्रीवास्तव के परिवार में जन्मी एक कन्या के लिए स्वरचित रचना प्रस्तुत की, जिसका आज के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने विमोचन किया। शरद जी की रचना को सभी ने सराहा है।
उल्लेखनीय है कि चित्रांश अशोक श्रीवास्तव एक वरिष्ठ समाजसेवी हैं। धर्म-कर्म में सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह कई सामाजिक संस्थाओं और संगठनों से भी जुड़े हैं। आज का कार्यक्रम भी उन्होंने परिवार में जन्मी कन्या के उपलक्ष्य में यह धार्मिक उत्सव मनाया है और सैकड़ों स्वजनों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर विनोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, राजीव कांत, राजन कुमार श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, शरद चंद्र, मनोज श्रीवास्त एडवोकेट, लकी श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply