बीजेपी के लिए डॉ महेश शर्मा ने खुर्जा के दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क

संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के सांसद व यहीं से तीसरी बार पार्टी प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने खुर्जा विधानसभा के दर्जनों गांवों में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार किया। जिन गांवों में डॉ शर्मा ने बीजेपी के लिए जनसंपर्क किया, उनमें मोहम्मदपुर नार, शाहपुर कला, नगला रूमी, रामगढ़ी, अहरौली, गंगथला, औरंगा, भादवा, मैना मौजपुर, मैना कलन्दरगढ़ी, कलन्दरगढ़ी, मदनपुर, अरनिया मौजपुर और नयागंज शामिल हैं।
डॉ महेश शर्मा ने कहीं जगह छोटी-छोटी जनसभाओं को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को आतंकवाद और अलगाववाद से किसी ने मुक्त करने का कार्य किया है तो वह है भारतीय जनता पार्टी। पिछले 70 वर्ष में धारा 370 को हटाने के लिए यदि प्रयास किए गए तो वह मोदी जी द्वारा किए गए। समग्र जातियों व धर्म को बिना पक्षपात किए सरकारी योजनाओं का फायदा मिला है तो वह मोदी सरकार में मिला है।
डॉ शर्मा ने कहा कि जनमानस अब यह समझ चुका है कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के नेतृत्व में देश के लिए प्रदेश के लिए समस्त क्षेत्र के लिए योजना बनाकर उनको कार्यान्वित कर सकते हैं। पिछले 10 साल में सब ने यह देखा है कि पिछले पांच साल में लगभग 9 करोड़ की सांसद निधि के अलावा विभिन्न मदों से क्षेत्र के विकास के लिए जहां ककोड़, झाझर, भटपुरा गेसूपुर स्कूलों के नए कमरे, रजवाहा अन्य मरम्मत कार्य कराया गया, वहीं डसौली, भोगपुर, पलड़ा, ककोड़, मौजपुर, मंसूरपुर, सीकर में सीसी रोड नाली निर्माण के प्रमुख कार्य हुए।
उन्होंने कहा कि कलाखुरी, सलेमपुर, डसौली, फिरोजपुर, कलैना, बिजलीपुर, फरहाना, शाहपुर, मसूरपुर, उस्मापुर, शाहपुर में इंटरलांकिग व नाली निर्माण का कार्य कराया गया है। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में विकास की जो गंगा बही है उनको शब्दों में बांधना संभव नहीं है और यह सब मोदी सरकार में सार्थक हो पाया है। डॉ शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में मोदीजी को मजबूत करने के लिए भाजपा को अपने-अपने क्षेत्र में भारी मतों से विजयी बनाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, खुर्जा समाजसेवी भगवान दास सिंघल, दिनेश चौधरी, वेद प्रकाश मलिक, मुकेश सोलंकी, नवीन प्रधान आदि उपस्थित रहे। नार मोहम्मदपुर में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य आयोजक लाला प्रधान, बब्बू प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, बिजेंद्र मास्टर, चमन प्रधान, शाहपुर कला में रविंद्र प्रधान, दोस्त पाल, नगला रूमी में अजीत प्रधान, चमन चौधरी, रामगढ़ी में सुमित चौधरी, अमित नागर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*