लोकसभा चुनाव: डॉ. महेश शर्मा ने खुर्जा में मोदी-योगी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा
खुर्जा (बुलंदशहर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चौथी बार भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार अपना तेज कर दिया। उन्होंने खुर्जा में कई जनसभाओं को संबोधित करते हुए मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि देश विकास की गति तभी पकड़ेगा, जब एक बार फिर इस देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बनेंगे। योगी-मोदी की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश में बदल दिया है। आगे भी इसी तरह हम सभी विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे।
डॉ महेश शर्मा ने कहा कि आज किसानों की हर समस्या का समाधान हो रहा है। किसान सम्मन निधि का पैसा सीधे किसानों के खाते में जाता है। कोरोना काल के संकट की घड़ी में तमाम लाभार्थी योजना केंद्र की प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आप मुझे सांसद न बनाते तो मोदी जी प्रधानमंत्री न बनते और मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनते तो यह THDC प्लांट कैसे आता? रोजगार के साधन, बिजली का साधन, सड़कों का साधन, व्यापार का साधन, किसानों की जमीनों का मूल्य, किसानों की फसल का पूरा लाभ और जेवर एयरपोर्ट की योजना कैसे बनती।
योगी सरकार की बेहतरीन कानून व्यवस्था :
डॉक्टर शर्मा ने कहा कि मैं आपका भाई, आपका बेटा हूं, आपका दोस्त हूं! खुर्जा से इस बार इतिहास लिख दो! दुनिया को बता दो कि मैं खुर्जा को प्यार करता हूं और खुर्जा भी मुझे प्यार करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि 140 करोड़ लोग हमारा परिवार है। आप सभी जानते हैं कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मोदी जी जो कहते हैं, उसे करते हैं। देश का विकास भी होगा जब गांव विकसित होंगे। माननीय मोदी जी ने विकास के लिए कार्य किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की बेहतरीन कानून व्यवस्था आज पूरे भारत में जानी जाती है।
मातृ शक्ति को किया प्रणाम :
कार्यक्रमों में बोलते हुए विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मी राज, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव लोकदल अरुण चौधरी ने भी कई जनसभाओं को संबोधित किया। वहीं महिला सम्मेलन में बोलते हुए डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि यह मोदी जी की ही देन है कि आज महिलाएं देश के शिखर पर हैं। खुर्जा की विधायक महिला हैं, खुर्जा की नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल हैं, मातृ शक्ति को हम सभी रूपों में प्रणाम करते हैं। शक्ति की पूजा होती है। दुर्गा माता के रूप में पूजा, भारत माता के रूप में, गंगा माता के रूप में, देवी के रूप में पूजा, तुलसी की पूजा, बेटी के रूप में, जन्म देने वाली मां के रूप में, पत्नी के रूप में। इस संस्कार और संस्कृति को हमें इसी तरह आगे बढ़ाना हैं।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर:
उन्होंने कहा कि इस बार हम सभी को वोट तो देना ही है, वोट का प्रतिशत भी बढ़ाना है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपना वोट, पड़ोस का वोट, अपनी गली का वोट पड़ना चाहिए, यह हमें सुनिश्चित करना है। घर का चूल्हा तब जले जब वोट पड़ जाए। घर के हवन में सब की आहुति जरूरी है, इसलिए धर्म जाति से ऊपर उठकर इस बार चुनाव में भाग लेना है।
ये सब भी उपस्थित रहे:
कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की अध्यक्ष उर्वशी ने किया। ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, पुष्पांजलि शर्मा, नरेंद्र भाटी विधान परिषद सदस्य, अरुण चौधरी प्रदेश महामंत्री लोकदल, तपेंद्र सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, एडवोकेट सुमन कुमार सिंह, चौधरी वीरेंद्र लोर, अनिल सिंह, रवि राणा, अनिल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, सुधीर चौधरी, विजय सोलंकी, महेंद्र सिंह, किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र माचाड, पुष्पेंद्र राघव, नरेश सोलंकी, डीसी अग्रवाल, मनीष शर्मा, शेखर पंडित, राम दिवाकर आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे। इसके अलावा कई गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य आदि विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*