ब्रांड अम्बेसडर के रूप में छात्र-छात्राएं करेंगे मतदान के लिए जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। साहिबाबाद स्थित लाजपत राय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेमिनार हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ व नोडल अधिकारी स्वीप अभिनव गोपाल ने मतदान का महत्व बताते हुए लोगों को जागरूक किया और राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए उन्हें प्रेरित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को सही उम्मीदवार का चुनाव करने हेतु उन्हें मतदाता एम्बेसडर के रूप में भी नियुक्त किया है
शुक्रवार के कार्यक्रम में अभिनव गोपाल ने बताया कि ब्रांड अंबेसडर के रूप में छात्र-छात्राएं लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव डीडीओ, कुणाल मुद्गल जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा वर्ग, श्रीमती रुचि त्यागी, डॉ पूनम शर्मा, डॉ विनीता त्यागी, स्वीप समन्वयक गाजियाबाद, श्रीमती वाणी शर्मा, सुभाष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह ने सभी अधिकारियों का महाविद्यालय एवं समस्त स्टाफ की ओर से स्वागत और अभिनंदन किया। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, पोस्टर तथा स्लोगन के माध्यम से भी मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया। निदेशक डॉ सरिता शर्मा ने भी मतदान के महत्व को समझाते हुए छात्रों को चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉक्टर नेहा गुप्ता, डॉ विकास कुमार, डॉ भावना गर्ग, डॉ नीरज तिवारी, भावना शर्मा, डॉक्टर रीमा सोढ़ी, पूनम अरोड़ा, नमिता सिंह, नीरज रानी, डॉक्टर सपना, निडर सिंह, श्याम पांडे आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*