लोकसभा गाजियाबाद-12 के प्रेक्षकों ने किया एमसीएमसी कमेटी का निरीक्षण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा—निर्देशों के क्रम में लोकसभा गाजियाबाद—12 में नियुक्त प्रेक्षकों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। गुरुवार को भी प्रेक्षकों ने जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में स्थापित सोशल मीडिया मॉनिटरींग सेल व मीडिया सर्टीफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग कमेटी का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के बाद कमेटी द्वारा किये जा रहे कार्यों से सभी प्रेक्षक संतुष्ट दिखे।
उक्त निरीक्षण गाजियाबाद—12 लोकसभा के चारों प्रेक्षकों प्रेक्षक (सामान्य) अरुण कुमार सिन्हा, प्रेक्षक (पुलिस) अनिल कुमार, प्रेक्षक (व्यय) सौरभ नायक, प्रेक्षक (व्यय) टी. अरिवाझगन द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कमेटियों के द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*