अ.भा.चि.का. महासभा ने धूमधाम से मनाया श्री राम जन्मोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। छपरौला स्थित कन्हैया कुंज के चित्रगुप्त मन्दिर में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा श्री राम नवमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। चित्रांश परिवार से यजमान व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव और महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवान श्रीराम परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर वैदिक परंपरानुसार श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया।
श्री रामनवमी समारोह की शुरुआत भगवान श्री गणेश की वन्दना से की गई। भजन-कीर्तन के बीच-बीच भक्तों के जय श्रीराम, जय श्री हनुमान, जय श्री चित्रगुप्त आदि देवी-देवताओं के जयकारों से दिव्य मंदिर परिसर गूंजता रहा। पुरोहित पंडित घनश्याम शास्त्री ने हवन आरती कर पूरे देश में सुख, समृद्धि और विश्व शांति की प्रार्थना की। उसके बाद सभी लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।



कार्यक्रम में एबीसीकेएम के जिला सचिव विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, महिला विंग की कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना कुलश्रेष्ठ, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, मयंक कुमार श्रीवास्तव, अनय श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, खुश्बू श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, आनवी श्रीवास्तव, राशि श्रीवास्तव, वान्या कुलश्रेष्ठ, जेन्या कुलश्रेष्ठ, कान्हा कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थिति रहे।
कन्हैया कुंज निवासी तन्वी हेल्पिंग ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौहान, राष्ट्रीय सचिव पूजा चौहान, प्रेम सिंह चौहान, मोहन लाल, श्रीमती सुनीता देवी, ललित, मोंटी, नितिन, श्रीमती सीता देवी, श्रीमती दुलारी देवी, तेजपाल सिंह, श्रीमती आरती अवस्थी, श्रीमती मंजू देवी मौर्य, दीपक, व्यास यादव, विश्वजीत, अनिल कुमार, श्रीराम, ऋषिकेश, सुजाय, अरुण कुमार आदि गणमान्य भी श्री रामनवमी के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

admin
About admin 3429 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*