राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय संरक्षक, पत्रकार व सामाजिक चिंतक नंद गोपाल वर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा की गारंटी पर मोहर लगाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (SKFI) के सदस्य पूरे देश में पर्यावरण को सुधारने के लिए पौधरोपण अभियान चला रहे हैं। यह अभियान सफल हो, इसके लिए एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन स्वयं दिशा-निर्देश देते रहते हैं।
श्री वर्मा ने बताया कि समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया का हर सदस्य आज पर्यावरण को लेकर समाज को जागरुक करने में लगा है। सभी गौतमबुद्ध नगर के वासियों से विनम्र निवेदन है कि आप न तो प्रदूषण करें और न ही किसी को करने दें। उन्होंने बताया कि एसकेएफआई कुछेक ग्रीनिंग एजेंसियों के संपर्क में भी है। हम उनके साथ एक बैठक कर पौधरोपण अभियान को और तेज करेंगे। हम चाहते हैं समाज हो या सरकार, पौधरोपण करने के साथ-साथ वृक्षों की सुरक्षा भी की जानी चाहिए, तभी लोगों को हम आप ऐसा वातावरण दे पाएंगे, जिसमें लोग प्रकृति का आनंद ले सकेंगे।
बुधवार, 5 जून को खेरली नहर स्थित भाटी फार्म हाउस में भी नंद गोपाल वर्मा ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास जागृति मंच के संयोजक तिलक सिंह भाटी, संदीप कुमार निगम, कबीरा आदि मौजूद रहे। इन सभी लोगों ने समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के इस कार्य को सराहते हुए शीघ्र ही संस्था की भी सदस्यता लेने का वादा किया है।


Leave a Reply