राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुंबई। सारस्वत कश्मीरी पंडित विकास परिषद ने गुलमर्ग कश्मीर में पिछले सप्ताह जला दिए गए शिव मंदिर के विरोध में रविवार को मीरा रोड सिनेमैक्स में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में समुदाय के सदस्यों और समर्थकों की भीड़ रही। परिषद के अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अजय कौल सारस्वत ने प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार जताया है।
सारस्वत ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि प्रदर्शन का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल से इस घटना की जांच की मांग करना है। हम चाहते हैं कि मामले की एफआईआर दर्ज की जाए और मंदिर के जलने के कारणों का खुलासा हो। उन्होंने कहा कि हम उन सभी स्वयंसेवकों और समर्थकों का हार्दिक धन्यवाद करते हैं जिन्होंने आज हमारे साथ इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। आपकी उपस्थिति और समर्पण ने प्रदर्शन को सशक्त बना दिया।


Leave a Reply