वैशाली के भगवान चित्रगुप्त पार्क में कायस्थों ने किया पौधरोपण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वैशाली स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त पार्क में गंगा दशहरा के अवसर पर साप्ताहिक पूजन किया गया। साथ ही उपस्थित कायस्थों ने पूरे पार्क की साफ़-सफाई कर वहां पौधरोपण भी किया। आसपास के लोगों ने इस कार्य को प्रेरणादायी बताया है।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जयश्री सिन्हा, जया श्रीवस्तव, सुनील श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, राजेश रंजन श्रीवास्तव, डीसी माथुर, मनोज सिन्हा, सुशील सिन्हा, बीरबल झा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रशांत सिन्हा, मंजू कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे। भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*