छबील लगाकर की मानव सेवा, गर्मी में पिलाया मीठा जल

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शीतल मीठे जल की छबील लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने किया। छबील का आयोजन डीसी गुप्ता कांटे वालों की गली के बाहर किया गया। यहां ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने वैशाली निवासियों व अन्य लोगों को शरबत, फल, हाथ के पंखे, पक्षियों के लिए मिट्टी के बने मजबूत बर्तन वितरित किए।
उल्लेखनीय है कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट सर्वजातीय कन्याओं का नि:शुल्क विवाह भी कराती है। रविवार को आयोजित छबील कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी से राहत देने के लिए खुर्जा मंडल में पिछले सवा महीने से विभिन्न स्थानों पर शीतल जल की सेवा चल रही है। कबाड़ी बाजार पीयूष अग्रवाल के यहां, कांटे वालों की गली के गेट पर, सवारन चौकी के सामने सुनील किराना, दान मंडी में योगेश अग्रवाल डिस्पोजेबल क्रोकरी के विक्रेता, पहासू शिकारपुर रोड पर रामकुमार शर्मा, नव दुर्गे शक्ति मंदिर रोड पर मॉल के सामने संजीव शर्मा पत्रकार, नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर शिव शंकर कौशिक, खुर्जा वाली मैया की रसोई पर धर्मेंद्र कुमार, सिटी स्टेशन रोड मदन लाल शर्मा, मुंडा खेड़ा ध्यान सिंह, ढाकड़ मोड़ ओमपाल सिंह, उपदेश सोलंकी, सुभाष रोड बंसी इलेक्ट्रॉनिक्स, गणेश मंदिर किशन घाट सत्यवीर सिंह खटीक सभासद, सुभाष रोड राजन फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, नेहरूपुर चुंगी खुर्जा दिल्ली ट्रांसपोर्ट कंपनी कं आदि प्रमुख है।
गंगा दशहरा के पावन पर्व पर पर इनमें से अधिकांश ने शीतल मीठे जल का वितरण भी किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी व सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी गर्मी से बचाव के लिए बार-बार शीतल जल का सेवन सर्वप्रथम है। इसके लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आएं और छबील लगाकर मानव सेवा करें। साथ ही पर्यावरण को दुरस्त रखने के लिए हम सभी को पौधरोपण भी करना चाहिए।
इस अवसर पर चंद्र मोहन मित्तल, डीसी गुप्ता, पीयूष अग्रवाल, बसंत कनोडिया, संजय वर्मा कलश वाले, सुशील मित्तल, विकास वर्मा, महेश भार्गव, प्रियदर्शन भारद्वाज, आईसी शर्मा, राम दिवाकर, राजू ठाकुर, रवि अग्रवाल वैशाली, पवन अग्रवाल, संजीव शर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, सरिता गुप्ता, राम दिवाकर सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*