राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के फाउंडर व ‘BW बिजनेसवर्ल्ड’ के चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा को ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज’ (International Academy of Television Arts & Sciences) का सदस्य चुना गया है। वह 60 से ज्यादा देशों के 900 से अधिक सदस्यों वाले ऐसे ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जो दुनिया की अग्रणी टेलीविजन और मीडिया कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है।
डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया व टेलीविजन इंडस्ट्री में ‘एक्सचेंज4मीडिया’ की स्थापना करने, ‘एक्सचेंज4मीडिया’ को संस्थागत बनाने और मीडिया, टेलीविजन व डिजिटल से संबंधित डोमेन के लिए एक नया व अग्रणी प्लेटफॉर्म प्रदान करने के साथ-साथ 360 डिग्री में एक अग्रणी व प्रभावकारी संगठन बनाने में उनके योगदान के लिए पहचाना जाता है। डॉ. अनुराग बत्रा ने एक नया सेक्टर और नए तरह की इंडस्ट्री बनाई है, जिसका इस डोमेन के सभी अन्य लोग सम्मान करते हैं और उसका अनुकरण करते हैं।
60 से अधिक देशों की हस्तियां शामिल हैं :
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज अमेरिका के बाहर निर्मित टेलीविजन में उत्कृष्टता को मान्यता देता है। इसके तहत न्यूयॉर्क शहर में हर साल नवंबर को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल एमी® अवॉर्ड्स व गाला में प्रतिष्ठित एमी® अवॉर्ड्स प्रदान किया जाता है। वर्तमान में यह कॉमेडी, डॉक्यूमेंट्री, ड्रामा, किड्स, न्यूज, नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट, परफॉरमेंस और शॉर्ट-फॉर्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रोग्रामिंग को सेलिब्रेट कर रहा है। यह दो विशेष अवॉर्ड्स, इंटरनेशनल एमी® डायरेक्टोरेट और फाउंडर्स अवॉर्ड्स भी प्रदान करता है। अवॉर्ड्स गतिविधियों के अतिरिक्त इंटरनेशनल एकेडमी एक मेंबरशिप आधारित ऑर्गनाइजेशन है, जिसमें 60 से अधिक देशों के मीडिया व एंटरटेनमेंट की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं।


Leave a Reply