गाजियाबाद के हिंदी भवन में 22 को होगा ‘एक था गड़रिया’ का मंचन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद।‌ उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से चल रही नाट्य कार्यशाला का समापन “एक था गड़रिया” नाटक के मंचन से होगा। कार्यशाला के दौरान अभिनय में रुचि रखने वाले युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ नाटक में अभिनय के लिए तैयार भी किया गया है। नाटक का मंचन थर्टीन स्कूल ऑफ टैलेंट डेवलपमेंट के सहयोग से शनिवार 22 जून को हिंदी भवन में किया जाएगा।
कार्यशाला प्रमुख एवं नाटक के निर्देश अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव के अनुसार, एक माह तक चली कार्यशाला में महानगर के 25 से अधिक महिला और पुरुष कलाकारों ने प्रशिक्षण लिया। नाटक विजयदान देथा की दो कहानियों पर आधारित है। जिसका रूपांतरण और निर्देशन भी उन्होंने ही किया है।
उल्लेखनीय है कि अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव इससे पूर्व ‘आजादी की दीवानी दुर्गा’ नाटक के जरिए देश भर में ख्याति अर्जित कर चुके हैं। क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के आजादी में योगदान पर आधारित इस नाटक का मंचन दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद, देहरादून और पटना सहित देश के विभिन्न शहरों में हो चुका है।
श्रीवास्तव के मुताबिक, “एक था गड़रिया” विजयदान देता की दो कहानियों “मनुष्य का गड़रिया”, जिसमें धर्म के और ज्ञान के नाम पर होने वाले ढोंग पर कटाक्ष किया गया है और दूसरी कहानी “दुविधा” पर आधारित है। जिसमें ऐसी स्त्री की कथा है जिसे समाज, परिवार और ससुराल में प्रताड़ना ही मिलती है। नाटक में शिवम सिंघल, प्रवीण ढ़ल, अभिनव सचदेवा, अदित श्रीवास्तव, सिमरन मिश्रा, अदिति सोलोमन, आर्यन, कल्याणी, नीतू सिंह, ऋषभ सहगल, तनु पाल, मानसी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है।
नाटक के गीत राष्ट्रीय नाटक विद्यालय में एक्टिंग के प्रोफेसर अजय कुमार ने लिखे हैं। जिन्हें संगीतबद्ध करने का काम राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के ही संगीतकार अनिल मिश्रा और राजेश पाठक ने किया है। रूप सज्जा वरिष्ठ मेकअप डायरेक्टर हरि सिंह खोलिया ने किया है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*