योग कार्यशाला में महिलाओं के स्वास्थ्य पर हुई यौगिक चर्चा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन योग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें योगाचार्य देवेन्द्र हितकारी ने मेवाड़ परिवार के सदस्यों एवं विद्यार्थियों को योगासन एवं प्राणायाम कराया। साथ ही ‘महिला सशक्तीकरण हेतु योग कितना जरूरी’ विषय पर उन्होंने कहा कि शरीर, मन और मस्तिष्क का उपचार केवल योग से ही संभव है। पांच तत्वों की एकाग्रता भी आसन, प्राणायाम और ध्यान से ही हो सकती है, इसलिए विद्यार्थी योग पर ज्यादा ध्यान दें।
इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि हम अपने आपसे जुड़ना सीखें, तभी दूसरे के साथ जुड़ पाएंगे। अपनी इंद्रियों को नियंत्रित करने से ही जीवन के असली मकसद को हम पा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेवाड़ परिवार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पिछली 14 जून से ही मनाया जाने लगा था। हर दिन योग से निरोग रखने का अभियान इंस्टीट्यूशंस के आसपास घर-घर चलाया गया। इस अवसर पर डॉ. अलका अग्रवाल ने आमंत्रित अतिथि वक्ता देवेन्द्र हितकारी को इंस्टीट्यूशंस की ओर से शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अमित पाराशर ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*