कुलगाम में 5 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद व आर्मी कैंप पर हमला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जम्मू-कश्मीर। राजौरी जिले के मांझकोट क्षेत्र के ग्लूटी गांव में आतंकियों ने भारतीय सेना के शिविर पर हमला किया है। फायरिंग में एक जवान घायल हो गया। गोलीबारी के दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान ने भी आतंकियों पर फायरिंग की। घटना रविवार की सुबह 3:50 बजे की है, जिससे अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भागने में सफल रहे।
उल्लेखनीय है कि इस घटन से पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि 5 आतंकियों को मारा गिराया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*