खुर्जा के नवनिर्मित श्री चित्रगुप्तेश्वर मंदिर में की गई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर के प्राचीन शिव मंदिर चित्रगुप्त सभा खुर्जा स्थित नवनिर्मित श्री चित्रगुप्तेश्वर मंदिर में सोमवार को छह मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विधि-विधान और धूमधाम से आयोजित इस धार्मिक कार्य में स्थानीय लोगों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राण प्रतिष्ठित होने वाली मूर्तियों में श्री गणेश, मां दुर्गा, भगवान विष्णु, भगवान चित्रगुप्त, राधा कृष्ण और हनुमान जी की मूर्तियां शामिल हैं।


चित्रगुप्त सभा के सचिव मुकुल सक्सेना के अनुसार, मूर्तियों की पिछले तीन दिन से मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा का पूजन चल रहा था और आज नगर में नवदुर्गा शक्ति मंदिर तक भ्रमण कराकर नवीन मंदिर में उनकी विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में विराट भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक आयोजन में चित्रगुप्त सभा खुर्जा के अध्यक्ष अनिल सक्सेना एडवोकेट, सर्वेश सक्सेना, अनुपम माथुर, वैभव सक्सेना, लाल बहादुर सक्सेना, प्रमोद स्वरूप सक्सेना, मुकेश सक्सेना, बबलू सक्सेना, नितिन भटनागर, सचिन भटनागर, आकाश भटनागर, अनिल सक्सेना, अपूर्व माथुर, महेश चंद्र सक्सेना, बागेश्वर दयाल सक्सेना आदि चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*