कायस्थ समूह ने किया भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, जितेन्द्र बच्चन राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत

वी.के. श्रीवास्तव
गाजियाबाद। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (रजि.) द्वारा मंगलवार को भगवान चित्रगुप्त पूजा का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्वत और पत्रकार वेलफेयर एसोएिशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन रहे। कायस्थ समूह ने चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। हवन और आरती संपन्न हुई। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
मंगलवार को प्रताप विहार स्थित सेक्टर 11 के चित्रगुप्त मंदिर में वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर देश-समाज के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। इसके बाद संस्था की एक अहम बैठक की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके सक्सेना, विजय कुमार श्रीवास्तव, महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष किरण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संध्या श्रीवास्तव और नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, गुडग़ांव, अलीगढ़, एटा, मुरादाबाद, गोरखपुर, फरीदाबाद, आजमगढ़ के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा (रजि.) का राष्ट्रीय प्रवक्ता चुन लिया और उसकी विधिवत घोषणा की गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष श्रीमती रागनी श्रीवास्तव और एनसीआर दिल्ली का उपाध्यक्ष रोशन श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है।
बच्चन ने कायस्थ समाज को सम्बोधित करते हुए बताया कि चित्रगुप्त पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की ​द्वितीया तिथि को हर वर्ष होता है। इसी दिन भाई दूज का त्योहार भी मनाया जाता है। हिन्दुओं में भगवान चित्रगुप्त एक प्रमुख देवता माने जाते हैं। पुराणों के अनुसार वह पाप-पुण्य का लेखा-जोखा कर न्याय करते हैं। इनकी दृष्टि से कोई नहीं बच पाता है। भगवान चित्रगुप्त के हाथों में मनुष्य के कर्मों की किताब, कलम, दवात और करवाल होता है। इनकी पूजा से लेखनी, वाणी और विद्या का वरदान मिलता है। भगवान चित्रगुप्त के अभिषेक में कलम-दवात की पूजा की जाती है। चित्रगुप्त की पूजा में दिए मंत्र का जप करना चाहिए। मान्यता है कि इस पूजा से मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
चित्रगुप्त पूजा में सभी महिला-पुरुष चित्रांशियों ने भक्तिभाव से हवन-आरती कर भगवान चित्रगुप्त के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा जताई। अन्य समाज के लोग भी इस दौरान मंदिर में मौजूर रहे। उन्होंने भजन-कीर्तन में सहभागिता की। कार्यक्रम में नोएडा से आए देश की बहुभाषीय न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के मुख्य उप संपादक विजय शंकर, हरिओम श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अनुज, राजेश, चंदन, अरुण, कुलदीप, संजीव, रोशन, रागिनी, रेनू, रीता, दीपा, अरुणिमा, रीना और अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे।
राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि संस्था की राष्ट्रीय कोर कमेटी का भी गठन किया गया है। इस कमेटी के मुख्य सदस्य हैं- जितेन्द्र बच्चन, नितिन सक्सेना, संध्या और सुनील श्रीवास्तव। राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेन्द्र बच्चन और जूडो कराटे के राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक श्रीवास्तव को संस्था ने पुष्पहार से स्वागत-सम्मानित किया। अंत में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके सक्सेना ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*