बुलंदशहर: कांवड़ियों की सेवा में उपजा ने किया मीठा जल वितरण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलन्दशहर। यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) द्वारा हरिद्वार से आ रही कावड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को मीठा जल वितरण किया गया। साथ ही फ्रूटी, शिकंजी और रूह अफजा शरबत भी उपलब्ध कराया। संगठन के पदाधिकारी व सदस्य लगातार सेवा में लगे रहे।
उपजा के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष माधव शर्मा ने इस मौके पर कहा कि कांवड़ियों की सेवा करने से मन को बहुत शंति पहुंचती है। संगठन के जिला महामंत्री दीपक पंडित ने बताया कि संगठन द्वारा आगे भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश राणा, के प्रसाद, जेपी गुप्ता, कमल सिंह, हिना खान, अनिल कुमार, मोहित कौशिक, माधव शर्मा, दीपक पंडित, अंकुर राणा, विशाल राणा, अभिषेक राणा, निशांत, सुमित कुमार, भगवत प्रसाद, उत्तम साहनी, दिपेश आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*