राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर 62 गोलचक्कर स्थित 9वें विशाल कावड़ सेवा शिविर का प्रदेश के राज्यमंत्री व कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमैन कैप्टन विकास गुप्ता मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। साथ ही इस दौरान वहां उपस्थित कावड़ियों का उन्होंने कुशलक्षेम भी पूछा और मिष्ठान व फल आदि का वितरण किया।
कावड़ सेवा शिविर का आयोजन एसवीएन के संपादक प्रदीप मिश्रा, दैनिक सरोकार के प्रबंध संपादक निशांत शर्मा और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल नोएडा के संयुक्त प्रयास से किया गया है। मुख्य आयोजक प्रदीप मिश्रा हैं। निशांत शर्मा ने बताया कि नोएडा सेक्टर 62 में इस कावड़ सेवा शिविर का आयोजन हर साल सावन के महीने में होता है। शिविर में 24 घंटे भोजन, रहने की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।
कावड़ सेवा शिविर के शुभारंभ के अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान भी उपस्थित रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अधिकारी उमानंदन कौशिक, भाकियू (टिकैत) के गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, सुभाष भाटी, एसजेएम हॉस्पिटल की चेयरपर्सन डॉ पुष्पा कौल, विजय लक्ष्मी, ब्राह्मण महासभा के गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के गाजियाबाद क्रॉसिंग मंडल के संयोजक कपिल शर्मा, कावड़ सेवा शिविर से रिंकू सिंह राठौड़, चंद्रशेखर मुखिया, विक्रम सिंह भदौरिया आदि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


Leave a Reply