आत्ममुग्धता लेखन में ठहराव उत्पन्न करती है : डॉ. कीर्ति काले

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. कीर्ति काले सोशल मीडिया पर आजकल लिखे जा रहे साहित्य पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि लोकप्रियता की होड़ ने लोगों की रचना धर्मिता और रचना प्रक्रिया को इतना अधिक प्रभावित कर दिया है कि अधकचरा लेखन ही आत्मसंतुष्टि का पर्याय होता जा रहा है‌। उन्होंने कहा कि रही-सही कसर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे पटल पूरी कर देते हैं, जहां आभासी प्रशासक झूठी वाहवाही का प्रपंच रच कर रचनाकारों को महानता के भ्रम में रखते हैं।
डॉ. कीर्ति काले नेहरूनगर में रविवार को सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित ‘बारादरी’ को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी में सीखने का संस्कार खत्म होता जा रहा है। अधिकांश नए रचनाकारों में ठहराव आ गया है। ‘बारादरी’ जैसे मंच नवांकुरों के लिए एक पाठशाला है। डॉ. कीर्ति काले ने मां गंगा के “गीत दोहराती हूं मां गंगा की पावन पुण्य कहानी को’ सुनाकर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। उनके गीत ‘द्वार देहरी में ठनी सी है, अल्पना भी अनमनी सी है…’ पर भी श्रोताओं की भरपूर दाद मिली।
जर्मनी से आईं मुख्य अतिथि डॉ. योजना साहू जैन ने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है और वह स्वयं को ‘ग्लोबल सिटिजन’ समझती हैं। उनके शेर ‘न किसी से कोई गिला रखना फासला इतना दरमियां रखना, तोड़ा है दिल बड़ी तबीयत से नाम उनका मेरी दुआ में रखना’ भी खूब सराहे गए।
कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि संजय मिश्रा ‘शौक’ ने कहा ‘मैंने जब उससे कहा तुम मेरा चेहरा देखो, चांद ने फेंक दिया शब का दुपट्टा देखो’, पर भी दाद बटोरी। संस्था के अध्यक्ष गोविंदा गुलशन ने सूफियाना अंदाज में अपनी बात कुछ यूं राखी ‘जिधर से आ गए उस सिम्त मुड़ के जाना क्या, वो नर्म रोहे, नदी का मगर ठिकाना क्या, उसे तो मंजिल ए मकसूद तक पहुंचना है, नदी का दोनों किनारो से दोस्ताना क्या?’ पर खूब दाद बटोरी।
संस्था की संस्थापक डॉ. माला कपूर ‘गौहर’, कार्यक्रम संचालक असलम राशिद, सुरेंद्र सिंघल, मासूम गाजियाबादी, उर्वशी अग्रवाल ‘उर्वी’, अंजू जैन, तारा गुप्ता, अनिमेष शर्मा, रवि यादव, डॉ. सुधीर त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, सोनम यादव, पुष्पा गोयल, पावनी कुमारी, विवेक मालवीय, संजीव शर्मा, टेकचंद, अजय त्यागी, प्रदीप भट्ट, वागीश शर्मा, अनिल मीत, मंजु मन, इंद्रजीत सुकुमार, वीणा दरवेश, देवेंद्र देव, डॉ. बीना शर्मा, वी.के. शेखर, मनीषा गुप्ता, इकरा अंबर और यश शर्मा की रचनाएं भी सराही गईं।
इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा को साहित्य के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. महकार सिंह, राधारमण, आलोक यात्री, उत्कर्ष गर्ग, रंजन शर्मा, नंदिनी शर्मा, आभा बंसल, प्रमोद सिसोदिया, रीना अग्रवाल, अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव, स्वप्ना, हेमलता शर्मा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, सुमन गोयल, राष्ट्रवर्धन अरोड़ा, विश्वेंद्र गोयल, कुलदीप, सुशील शर्मा, नीलम सिंह, तिलक राज अरोड़ा, अंजलि, अतुल जैन, किशन लाल भारतीय, दीपा गर्ग, आशीष मित्तल, सुभाष अखिल, देवेंद्र गर्ग, निखिल, कविता, डी. डी. पचौरी, ओंकार सिंह, अरुण कुमार यादव, नूतन यादव, राम प्रकाश गौड़, निकिता कराया, शशिकांत भारद्वाज व खुश्बू आदि मौजूद रहे।

admin
About admin 3408 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*