संयुक्त राष्ट्र संघ सत्र में छात्रों ने जानी संसदीय कार्रवाई की प्रक्रिया

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में शुक्रवार को आयोजित ‘छात्र संसद व संयुक्त राष्ट्र संघ कार्रवाई’ कार्यक्रम में छात्रों को संसदीय कारर्वाई के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के कामकाज के बारे में भी जानकारी दी गई। छात्रों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के रूप में चर्चा में भाग लेने के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा भी की। चर्चा का मुख्य विषय ‘लोकसभा, यू एन 4-जी ए’ था।
एक दिवसीय छात्र संसद का शुभारंभ गणेशा स्तुति और पुष्पार्पण से हुआ। तत्पश्चात रागों का परिचय देते हुए राग मियां मल्हार और मेघ मल्हार से हुआ, जिसमें नन्हीं बालिकाओं ने ‘नाचे मयूरा’ पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति देकर वातावरण को मनोरम बना दिया। विभिन्न सत्रों के दौरान छात्रों ने विभिन्न मुद्दों जैसे इंपैक्ट ऑफ सोशल मीडिया और गेमिंग ऑन चिल्ड्रन, क्लासरूम एजुकेशन में प्रस्तावित बदलाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस की और उनके समाधान के लिए प्रस्ताव पारित किए। साथ ही बच्चों ने जल का महत्व बताया और समझाया कि अगर जल की बर्बादी ऐसे ही होती रही तो इसके क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं।
स्कूल की निदेशक डॉ. माला कपूर ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे छात्रों ने इस संयुक्त राष्ट्र संघ की न सिर्फ प्रक्रिया जानी बल्कि यह भी समझा कि विश्व शांति के लिए यह संस्था कितनी जरूरी और कारगर है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने छात्रों को न केवल मुद्दों की समझ दी है, बल्कि उन्हें नेतृत्व और संवाद कौशल में भी सुधार करने का अवसर प्रदान किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या तन्वी कपूर गोयल, उमा नवानी, सोनिया सेहरा, एकता कोहली, मंजू कौशिक, ईशा कपूर, जय सैनी सहित बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*