खुर्जा तीज महोत्सव में आंकाक्षा मित्तल को चुना गया मिस तीज क्वीन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। मोहल्ला राधा कृष्ण स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर श्री भक्त हनुमान सेवा समिति खुर्जा के तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अथिति संस्थापक चंद्र मोहन मित्तल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेहंदी प्रतियोगिता, तम्बोला प्रतियोगिता, बैलून प्रतियोगिता, सुई-धागा प्रतियोगिता, निशाना लगाने की प्रतियोगिता आदि में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आंकाक्षा मित्तल को मिस तीज क्वीन चुना गया और ताज पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं का निर्णय करने के लिए मुख्य जज के रूप में सरिता गुप्ता और ममता अग्रवाल रहीं। उन्होंने मेहंदी प्रतियोगिता में वृंदा एवं खुशी को, तंबोला प्रतियोगिता में ज्योति, बैलून में ज्योति एवं कविता, सुई-धागा प्रतियोगिता में ममता सांची, बॉल से निशाना लगाने में हिमांशी और साक्षी, बोतलों के मैचिंग में वंशिका एवं शालू को पुरस्कृत किया। साथ ही सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
कोषाध्यक्ष सरिता रानी गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा में निखार आता है। जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने भारतीय संस्कृति में मेहंदी का महत्व बताया। ऑडिटर एडवोकेट ममता अग्रवाल‌ ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी ने किया।
महोत्सव में डीसी गुप्ता, सचिन अग्रवाल पत्रकार, पीयूष अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल, बसंत कनोडिया, एडवोकेट ममता अग्रवाल, सरिता रानी गुप्ता, नवीन बंसल, योगेश मोहन अग्रवाल, प्रदीप पंडित, एमपी सिंह राणा, अनिल वर्मा, चंद्र मोहन मित्तल, आकांक्षा मित्तल, पूजा अग्रवाल, संजय वर्मा, राहुल अग्रवाल एवं केंद्र की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*