दहिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
दहिसर। राष्ट्रवादी कांग्रेस की दहिसर तालुका अध्यक्ष ममता शर्मा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन सम्पर्क कार्यालय पर झंडा वंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। साथ ही शहीदों को नमन करते हुए उनकी वीर गाथाओं पर प्रकाश डाला।
झंडा वंदन समारोह में दहिसर पुलिस स्टेशन के पीआई महेंद्र सूर्यवंशी, जाधव मैडम, वार्ड अध्यक्ष हीरा सिंह, सतीश शरणागत, मिलिंद गायकवाड़, पूनम दीक्षित, मीना धुरिया, राममिलन पांडे, माता गुलाम तिवारी और सुनील पांडे आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन में शीतल मधेशिया, शिखा बैरागी तथा अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*