गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा रैली

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर देश के वीर शहीदों की याद में गाजियाबाद बार एसोसिएशन के बैनर तले तीसरी बार विशाल अधिवक्ता तिरंगा कार यात्रा निकाली गई। कचहरी गेट से आरंभ होकर हापुड चुंगी, पुराना बस अड्डा, ठाकुरद्वारा मंदिर, घंटाघर, चौधरी मोड़, कालकागढ़ी चौक, मालीवाडा चौक और जीडीए से होते हुए शहीद स्थल नवयुग मार्केट में संपन्न हुई।
मानवाधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया कि रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ने संयुक्त रूप से किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा, कई पूर्व अध्यक्ष और सचिव तथा कई वरिष्ठ अधिवक्ता रैली में सम्मिलित हुए। मार्ग में जगह-जगह व्यापारियों, पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने पुष्प वर्षा करते हुए अभिनंदन किया। नवयुग मार्केट स्थित शहीद स्थल पर वीर शहीदों को नमन करते हुए उनकी प्रतिमाओं को माल्यार्पण किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*