जितेन्द्र बच्चन/राष्ट्रीय जनमोर्चा
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे और यहां विधानसभा की सदर सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। आज की बैठक में सांसद अतुल गर्ग, पूर्व सांसद जनरल वीके सिंह, राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, मंत्री कपिल देव, ब्रजेश सिंह, महापौर सुनीता दयाल, महानगर भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, सभी विधायक व सभी प्रकोष्ठों के संयोजक आदि उपस्थित रहे।
सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से कहा कि कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहे, इसके लिए घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया जाए। सरकार द्वारा दी जा रही तमाम लाभकारी योजनाओं के बारे में उन्हें विस्तार से बताया जाए। इससे पहले लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक करते हुए तैयारियों का भी माइक्रो प्लान जाना। अब देखना है कि सदर विधानसभा सीट से भाजपा का किसे उम्मीदवार बनाया जाता है?
लाइव टाइम्स न्यूज चैनल लांच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कौशांबी स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब 11 बजे ”लाइव टाइम्स” चैनल को लॉच किया। पत्रकार वार्ता की और चैनल के एडिटर-इन-चीफ दिलीप जी व कनोडिया परिवार को आज की आवश्यकता के अनुरूप इस चैनल की शुरुआत करने के लिए बधाई दी। सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भले ही देश के अंदर संसदीय लोकतंत्र को अपनाया गया हो, जिनमें न्यायपालिका और विधायिका की अपनी भूमिका है लेकिन चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका को कोई नकार नहीं सकता है।


Leave a Reply