मेवाड़ प्रतिभा-2024: दिल्ली-एनसीआर के 1170 बच्चों ने मचाई धूम

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित ’प्रतिभा-2024’ समारोह का शनिवार को समापन हो गया। क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद को समर्पित 17वें प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में दिल्ली-एनसीआर के 34 स्कूलों के कुल 1170 विद्यार्थी शामिल हुए। अंतिम दिन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य शैली से धूम मचा दी।
इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि विगत 17 वर्षों में अब तक मेवाड़ कुल 32,361 विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा उजागर करने के लिए एक समर्थ मंच प्रदान करने में कामयाब रहा है। इस बार प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में कुल 10 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हमारा उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में छिपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर उनको देश और समाज की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। इनमें देशभक्ति व समाज के प्रति संवेदनशीलता का भाव पैदा करना होगा, तभी देश विकसित व खुशहाल होगा।
उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को नकद राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया है। निर्णायक मंडल में सुविख्यात संगीतज्ञ हरिदत्त शर्मा, हरिओम शर्मा, डॉ. भावना और चिराग तोमर शामिल रहे। आलोक कुमार समारोह के अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित पाराशर ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*