चित्रगुप्त पार्क में श्री चित्रगुप्त सेवा समिति ने की पूजा-अर्चना

विजय प्रकाश श्रीवास्तव

गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित जी ब्लॉक में चित्रगुप्त पार्क में श्री चित्रगुप्त कायस्थ सेवा समिति (रजि.) एवं राष्ट्रीय कायस्थ विचार फाउंडेशन द्वारा सामूहिक तौर पर श्री चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा कराई गई। पंडित राजीव शास्त्री ने हवन और आरती कराई।
संस्था के अध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार मंगलवार, 29 अक्टूबर को आयोजित श्री चित्रगुप्त पूजा में आनन्द कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती नीतू श्रीवास्तव जजमान के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, सी.के. श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण प्रकाश श्रीवास्तव, आनन्द वर्मा, आर.के श्रीवास्तव, अनूप भटनागर, अलका श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, प्रतिमा देवी, रीता वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव, रत्न श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, पुनित श्रीवास्तव, रेनु श्रीवास्तव, श्रमती चम्पा देवी, राजीव रंजन, रागनी रंजन, किशु, रचित, रिशित, चिकु अमन अलका सिन्हा तथा पूनम सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*